{"_id":"678ff9f65858a05bfa0ca04c","slug":"dead-body-of-glass-factory-worker-found-hanging-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-573-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फंदे पर लटका मिला गिलास फैक्टरी कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फंदे पर लटका मिला गिलास फैक्टरी कर्मी का शव
विज्ञापन
साहिबाबाद। ब्रह्म कॉलोनी करहेड़ा में किराये के मकान में रहने वाले अलीगढ़ के मूल निवासी अजय (19) पुत्र ओमवीर का शव सोमवार रात फंदे पर लटका मिला। ड्यूटी करके लौटे युवक के सगे भाइयों ने शव लटका देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक तौर पर पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि युवक अपने सगे भाई सचिन और नीरेश के साथ करहेड़ा निवासी विजय यादव के मकान में किराये पर रहता था। दोनों भाई निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। युवक खुद भी गिलास फैक्टरी में काम करता था।
सचिन और नीरेश ड्यूटी से वापस लौटे तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो अजय पंखे से लटका था। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। मौत की चिकित्सकीय पुष्टि के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया। तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
एसीपी ने बताया कि परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे, लेकिन मामला संदिग्ध होने की वजह से पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।