फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   dead body found of a men

Ghaziabad News: पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, परिजनों ने हाईवे पर शव रख लगाया जाम

Thu, 29 Jan 2026 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Updated Thu, 29 Jan 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
dead body found of a men
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट निवासी मजदूर धर्मपाल सिंह ( 47वर्षीय ) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव उपेड़ा स्थित एक आम के बाग में पेड़ से फंदे से लटका मिला। वे मंगलवार शाम से लापता थे। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर ग्रामीणों ने शव को थाने के बाहर पुराने हाईवे 9 पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि पड़ोसियों ने ही आपसी विवाद में उनकी हत्या की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोग खेतों पर काम करने पहुंचे तो उन्हें उपैड़ा के पास आम के बाग में पेड़ पर एक चुनरी के फंदे से शव लटका दिखाई दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त धर्मपाल सिंह के रूप में की। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मृतक के भाई श्रीपाल ने बताया कि दो दिन पहले उसके भाई का पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस संबंध में धर्मपाल और परिजनों ने बाबूगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मंगलवार को वे कार्य पर गए थे, लेकिन शाम तक नहीं घर नहीं लौटे तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। बार-बार काल करने पर उन्होंने काल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रात के करीब आठ बजे उसने अपनी पुत्री पायल को फोन काल किया और बताया कि कुछ लोग उन्हें भाले-डंडों से पीट रहे हैं। मोबाइल फोन की लोकेशन पहले बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र और बाद में बाबूगढ़ क्षेत्र में मिली। सुबह उनका शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 45 मिनट तक परिजन करते रहे हंगामा --
परिजनों ने पड़ोस के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाने के बाहर शव रखकर हंगामे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। हालांकि इस दौरान हाईवे की एक साइड से वाहन को निकाला गया। परिजनों का कहना था कि आरोपियों ने ही रंजिश के कारण इस हत्या को अंजाम दिया है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed