100 फीट ऊंचे टावर पर लटका मिला शव: पैंट को फंदा बनाकर झूल गया रिगवेन्द्र, मौत के पीछे मानी जा रही दो वजह
जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला। फोन में मौजूद संपर्क नंबरों के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। बाद में मृतक की पहचान 32 वर्षीय रिगवेन्द्र सिंह पुत्र अवरेन्द्र सिंह निवासी गांव नहल, अतरौली (अलीगढ़) के रूप में हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर के जंगल में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे लाइन के पास खेतों में स्थित 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टावर पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।
दो बजे बुलाई गई पुलिस
एसीपी मसूरी अजय सिंह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे अनस नामक व्यक्ति ने यूपी-112 पर कॉल कर सूचना दी कि मुबारिकपुर के खेतों में रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति हाईटेंशन टावर पर फांसी के फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही मसूरी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
पैंट का फंदा बनाकर दी जान
पुलिस जांच में सामने आया कि व्यक्ति ने हाईटेंशन टावर पर चढ़कर अपनी ही पैंट का फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। शव को टावर पर लटका देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआती दौर में पहचान नहीं हो सकी।
जेब में मिले फोन से हुई पहचान
जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला। फोन में मौजूद संपर्क नंबरों के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। बाद में मृतक की पहचान 32 वर्षीय रिगवेन्द्र सिंह पुत्र अवरेन्द्र सिंह निवासी गांव नहल, अतरौली (अलीगढ़) के रूप में हुई।
रिगवेंद्र चलाता था ट्रक
मृतक के भाई राहुल, जो गाजियाबाद के डूंडाहेड़ा क्रॉसिंग क्षेत्र में रहते हैं, ने पुलिस को बताया कि रिगवेन्द्र पेशे से ट्रक चालक था। वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और नशे की लत का भी शिकार था। परिजनों के अनुसार वह कई दिनों से परेशान चल रहा था।
पुलिस का बयान
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में किसी तरह की आपराधिक आशंका सामने नहीं आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।