फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dasna salesman murdered and body thrown in Bulandshahr

Ghaziabad News: डासना के सेल्समैन की हत्या कर शव बुलंदशहर में फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dasna salesman murdered and body thrown in Bulandshahr
डासना। एक सप्ताह से लापता वेव सिटी थाना क्षेत्र के डासना निवासी सेल्समैन मोहम्मद वाहिद (58) का शव क्षतविक्षत हालत में जनपद बुलंदशहर में मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त मोहम्मद वाहिद के रूप में की है। जहांगीराबाद पुलिस ने शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मोहम्मद वाहिद बच्चों के सामान दुकानों पर पॉलीथिन आपूर्ति करने का काम करते थे। मोहम्मद वाहिद 24 जून को अस्पताल जाने की कहकर घर से निकले थे। जिसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने 25 जून को मोहम्मद वाहिद की गुमशुदगी वेव सिटी थाने में दर्ज कराई। आसपास के थानों को मोहम्मद वाहिद का फोटो और पहचान भेजी गई। दो दिन पूर्व जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना प्रभारी रामफल सिंह ने वेव सिटी थाना पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के रौंडा गांव के जंगल में एक 58 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मोहम्मद वाहिद के रूप में की। मृतक के बेटे हामिद ने बताया कि उनके पिता की हत्या कर शव बुलंदशहर में फेंका गया है। शव की पहचान न हो इसके लिए हत्यारों ने मुंह पर धारदार हथियार से वार किए। सिर पर भी धारदार हथियार के निशान मिले हैं। जहांगीराबाद पुलिस ने शव का मेडिकल कराकर मंगलवार की सुबह परिजनों को सौंप दिया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


.....

नौ बच्चों के पिता थे मोहम्मद वाहिद

मोहम्मद वाहिद के छह बेटियां और तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा हामिद कारपेंटर है जबकि अन्य दो भी मजदूरी करते हैं। एक बेटी को छोड़ सभी की शादी हो चुकी है। मोहम्मद वाहिद की मौत से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। हामिद ने बताया कि वह मूल रूप से गांव दरियापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर निवासी हैं। करीब 20 वर्ष से वह गांव छोड़कर कामकाज की तलाश में डासना में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed