फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Darkness spreading from lanes to main roads; faulty streetlights.

Ghaziabad News: गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक में पसर रहा अंधेरा, खराब स्ट्रीट लाइट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Darkness spreading from lanes to main roads; faulty streetlights.
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में छोटी गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक की स्ट्रीट लाइट खराब होने से शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। जीटी रोड, वजीराबाद रोड, लिंक रोड, वैशाली, वसुंधरा, शालीमार गार्डन और साहिबाबाद के कई हिस्सों में लंबे समय से लाइटें खराब पड़ी हैं। कई स्थानों पर लाइट लगी है और चालू भी, लेकिन रोशनी सड़क पर नहीं है। इससे पैदल राहगीरों का चलना मुश्किल हो रहा है। खराब सड़कों पर अंधेरे के कारण हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

वैशाली निवासी अमित शर्मा ने बताया कि शाम को लिंक रोड पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। स्ट्रीट लाइट बंद होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत होती है। वसुंधरा निवासी रेखा सिंह ने बताया कि मुख्य मार्गों के अलावा सोसायटियों और कॉलोनियों के अंदर की गलियों में भी कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। रात में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद कई जगह लाइटों की मरम्मत नहीं हुई है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि खराब स्ट्रीट लाइटों का सर्वे कराकर जल्द मरम्मत कराई जाए। साथ ही जर्जर सड़कों वाले स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर रोशनी की व्यवस्था की जाए, ताकि रात में लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। प्रकाश प्रभारी आस कुमार का कहना है कि मामका संज्ञान में है और जल्द ही प्रभावित इलाकों में लाइटों को व्यवस्थित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed