फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Danish married a girl by pretending to be a god, arrested

Ghaziabad News: खुद को देव बताकर दानिश ने की थी युवती से शादी, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Danish married a girl by pretending to be a god, arrested
दानिश 
साहिबाबाद। धौलाना निवासी दानिश ने अपना नाम देव बताकर कोतवाली क्षेत्र में मार्केटिंग का काम करने वाली हापुड़ निवासी युवती से शादी कर ली। युवती का आरोप है कि एक साल तक धर्म छिपाकर आरोपी उसके साथ किराये के कमरे में रहा और दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर जबरदस्ती दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। एक जुलाई को आरोपी के धर्म का पता चलने पर युवती उसके घर पहुंच गई। वहां आरोपी और उसके परिजनों से पीटकर घर से निकाल दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, करीब डेढ़ साल पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम देव बताया था। आरोपी ने युवती का फोन नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी सात अप्रैल 2023 को उसे साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां युवती से शादी करने करने की बात कही। उसने मना किया तो आरोपी ने मंगलसूत्र पहनाने के बाद दबाव बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शादी के बाद दोनों मसूरी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में किराये पर रहे थे। 22 जून 2024 को युवती ने आरोपी को गर्भवती होने के बारे में बताया तो उसने बहाने से दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। तब आरोपी युवती को छोड़कर अपने घर चला गया। शक होने पर युवती ने उसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि देव का असली नाम दानिश है। वह धौलाना का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर जाकर पूजा करने का करता था दिखावा
युवती ने बताया कि आरोपी उसके साथ मंदिर में जाकर पूजा करने का दिखावा भी करता था। आरोपी के धर्म का पता चलने पर वह कई दिन तक उसका इंतजार करती रही। जब उसने कॉल उठानी बंद कर दी तो वह एक जुलाई 2024 को आरोपी के घर पहुंच गई। वहां जाकर परिजनों से सारी बात बताई। इस पर परिजन भड़क गए और सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मामले की शिकायत उसने हापुड़ पुलिस से की। इसमें उसने बताया कि आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर उससे झूठी शादी कर दुष्कर्म किया। हापुड़ पुलिस ने जांच के बाद केस साहिबाबाद कोतवाली में ट्रांसफर कर दिया।


कोट
दानिश उर्फ देव को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कई दिनों से छिप रहा था। पुलिस ने उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश कर दिया है। रजनीश उपाध्याय, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed