फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Danish had reached his in-laws' house after setting himself on fire, a case of abetment to suicide has been registered

Ghaziabad News: खुद को आग लगा ससुराल पहुंचा था दानिश, आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Danish had reached his in-laws' house after setting himself on fire, a case of abetment to suicide has been registered
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहीदनगर निवासी पानी सप्लाई करने वाले दानिश (25) की मौत के मामले में आत्मदाह की बात सामने आई है। बृहस्पतिवार रात खुद को आ लगाकर दानिश अपनी ससुराल गया था। उसने अपनी सास और साले पर हत्या के इरादे से जलाने का आरोप लगाया था। वहीं, मौत से कुछ देर पहले दानिश का वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह आरोप लगाता दिख रहा है। शुक्रवार सुबह युवक की मौत हो गई थी।
पुलिस ने छानबीन शुरू की मामले में दानिश के आत्मदाह करने की बात सामने आई। दानिश की मां अमीना की तहरीर पर पुलिस ने दानिश की पत्नी मुस्कान, सास फरीदा, ससुर सदाकत और साला फैजल उर्फ सद्दाम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दानिश की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि ससुराल वालों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर दानिश को जलाकर उसकी हत्या कर दी। वायरल वीडियो में दानिश ने कहा था कि 13 फरवरी की रात शब-ए-बरात के मौके पर वह ससुराल में बेटी से मिलने गया था, जहां साले ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो दानिश की ससुराल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली। जिसमें दानिश ई-रिक्शे से ससुराल पहुंचता है और घर के पास वाली गली में जाकर रुकता है। कुछ सेकंड बाद ही वह आग लगी हालत में ससुरालियों के घर में घुसता दिख रहा है। फुटेज के सामने आने के बाद उसके आत्मदाह करने की बात साफ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दानिश की मां अमीना ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दानिश की पत्नी मुस्कान, सास फरीदा, ससुर सदाकत और साला फैजल उर्फ सद्दाम उसे लगातार परेशान व प्रताड़ित कर रहे थे। इस वजह से ही दानिश ने खुद को आग लगाकर मौत के घाट उतार लिया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी भी कर ली गई है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed