फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   D-Mart number searched on Google, Rs 8.97 lakh withdrawn from account

Ghaziabad News: गूगल पर सर्च किया डी-मार्ट का नंबर, खाते से निकले 8.97 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
D-Mart number searched on Google, Rs 8.97 lakh withdrawn from account
गाजियाबाद। इंदिरापुरम निवासी कारोबारी को गूगल पर डी-मार्ट की फोन ग्राहक सेवा खोजना भारी पड़ गया। कारोबारी के पास कॉल आई और खुद को डी-मार्ट का प्रतिनिधि बताकर मोबाइल हैक कर लिया। उसके अलग-अलग तीन खातों से 8.97 लाख रुपये निकल गए। मामले की साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम निवासी राहत अली खां फर्नीचर के व्यापारी हैं। उन्होंने 30 अक्तूबर को डी-मार्ट का नंबर गूगल पर सर्च किया। खोजने के बाद एक नंबर पर संपर्क किया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई। शाम को राहत अली खां के पास एक अंजान नंबर से कॉल आई और खुद का डी-मार्ट का प्रतिनिधि बताया। कुछ सामानों का मूल्य पूछने पर कॉलर ने उनके व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। इसमें सामान की लिस्ट और रेट होने का दावा किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि जैसे ही भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उसके तीन बैंक खातों से अलग-अलग 8.97 लाख रुपये साफ कर दिए गए। एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही साइबर ठगों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed