फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Criminals used to go free in the governments of opposition parties: Rajnath Singh

विपक्षी दलों की सरकारों में छूट जाते थे अपराधी : राजनाथ सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Criminals used to go free in the governments of opposition parties: Rajnath Singh
गाजियाबाद। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में घंटाघर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की सरकारों में महिलाओं से दुष्कर्म करने वाले अपराधियों को भी वोट बैंक मानकर छोड़ दिया जाता था लेकिन भाजपा सरकार कानून लेकर आई है अब दोषी सिद्ध होने पर फांसी की सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीति सिर्फ देश को आगे बढ़ाने के लिए होनी चाहिए।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने कहा कि देश में भाजपा को हराने के लिए इंडी गठबंधन बना है, वह सोच रहे हैं कि चुनाव में भाजपा को पटखनी देंगे लेकिन आपस में ही एक-दूसरे को पटखनी दे रहे हैं। मिलकर भी भाजपा का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। इन चुनाव में भी जनता उन्हें नकार देगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनिया में 11वें नंबर पर था। 2017-18 में शीर्ष चार देशों में शामिल हो गया और दुनिया के अर्थशास्त्री कह रहे हैं कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी और 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल आए हैं और यह सरकार नहीं, बल्कि नीति आयोग के साथ-साथ दुनियाभर की वित्तीय संस्थाएं कह रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को गंभीरता से नहीं सुना जाता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्वकाल में विश्व पटल पर भारत को गंभीरता से न केवल सुना जाता है, बल्कि बात भी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान करीब 25 हजार भारतीय छात्र-छात्राएं वहां पढ़ रहे थे। उनके परिजनों ने प्रधानमंत्री से बच्चों को सुरक्षित भारत लाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन से बात की। उनके कहने पर साढ़े चार घंटे के लिए युद्ध रुक गया और भारत के सभी छात्र-छात्राओं को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल कर घर पहुंचा दिया गया। कोरोना संक्रमण फैला तो बंगलूरू में पहुंच वैज्ञानिकों से बात कर वैक्सीन बनाने के लिए प्रेरित किया और न केवल अपने देशवासियों को, बल्कि अन्य देशों को भी वैक्सीन देकर करोड़ों लोगों की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हुकूमत में भ्रष्टाचार चरम पर था, उनके प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं तो लोगों तक 10 से 15 पैसे ही पहुंच पाते हैं। आज दिल्ली से अगर एक रुपया भेजा जाता है तो जनता तक पूरा एक रुपया ही पहुंचता है। उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा का भंडार बढ़ रहा है। 2014 से पहले साल भर में महज 800 से 900 करोड़ रुपये के हथियार एक्सपोर्ट होते थे, अब 3000 करोड़ के तोप, गोले, मिसाइल विदेशों को निर्यात किए गए हैं। भारत अब कमजोर नहीं है, यह संदेश भी दुनिया भर में चला गया है। भारत न किसी की एक इंच जमीन लेता और न किसी को छेड़ता, लेकिन भारत से उलझने वालों को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।
जनसभा में उत्तराखंड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज भी जनसभा में मौजूद रहे। इस दौरान यूपी के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, महापौर आशा शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, लोकसभा संयोजक अजय शर्मा मौजूद रहे।

-----

जनता को सहूलियतें दीं
राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देशवासियों को सभी सहूलियतें दीं। बहन-बेटियां बाहर न जाएं, इसके लिए 11 करोड़ शौचालय बनवाए। राशन लेने के लिए लाइनें लगती थीं, अब न कालाबाजारी हाेती है और न लाइनें लगती हैं। आधार कार्ड से लिंक राशन कार्ड से एक मिनट में राशन मिल जाता है। दिल की बीमारी को ठीक करने के लिए जो स्टंट पहले एक लाख रुपये में मिलता था, वह अब सिर्फ साढ़े सात हजार रुपये में मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed