फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Criminal absconding for five years with a reward of Rs 20,000 arrested

Ghaziabad News: पांच साल से फरार 20 हजार के इनामी अपराधी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
Criminal absconding for five years with a reward of Rs 20,000 arrested
गाजियाबाद। नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करके लोगों से लाखों रुपये ऐंठने वाले 20 हजार के इनामी अपराधी को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल मिश्रा पांच साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राहुल मिश्रा मूलरूप से देवरिया के लार के गांव अमोना का रहने वाला है। हाल में वह नोएडा सेक्टर-58 में रह रहा था। इसके खिलाफ मुरादनगर में 2019 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पूछताछ में इसने बताया कि वह बीए पास है। वह नोएडा के अस्पताल में सुरक्षा गार्ड है। उसने नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों रुपये ले लिए थे। लोगों ने रुपये मांगे तो उसने वादी आदित्य पांडेय से 12.50 लाख रुपये ले लिए और जल्द लौटाने के वादा किया। लेकिन रुपये नहीं लौटाए। बाद में वह उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। एडीसीपी ने बताया कि राहुल मिश्रा 2019 से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed