{"_id":"5edce96c8ebc3e908644f543","slug":"crime40","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के खाते से निकाले 22 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के खाते से निकाले 22 हजार रुपये
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के शक्तिखंड तीन निवासी एक युवक के खाते से शातिर ठगों ने 22 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंदिरापुम के शक्तिखंड तीन में मोहित कौशिक परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया है कि उनके मोबाइल पर एक के बाद एक तीन मैसेज आए। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से 22 हजार 132 रुपये निकल गए थे। जबकि उनका एटीएम कार्ड उन्हीं के पास में था। उन्होंने कोई शॉपिंग भी नहीं की थी। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन