{"_id":"5ef32ff88ebc3e42f4415d28","slug":"crime126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरफ्तार - खोड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोर को पकड़ा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। खोड़ा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन चोर को पकड़ा है। पुलिस ने वाहन चोर के पास से एक बाइक, नशीला पदार्थ और चाकू बरामद किया है। खोड़ा थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजे इतवार बाजार पुस्ता पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर युवक आते दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर बदमाश को धर दबोचा। पुलिस ने जांच की तो बाइक चोरी की निकली। इसके साथ ही तलाशी में युवक के पास से नशीला पदार्थ और चाकू बरामद किया है। आरोपी की पहचान सादिक निवासी विजयनगर गाजियाबाद के रूप में की है। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एकांत में खड़े वाहनों को निशाना बनाता है। इस दौरान वह अपने साथियों के साथ नशीला पदार्थ भी बेचता है।उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।