{"_id":"5915fcc74f1c1ba74a852070","slug":"youth-sheds-a-bath-with-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ नहाने आया युवक बहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों के साथ नहाने आया युवक बहा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 12 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : file photo
दोस्तों के साथ मसूरी की गंग नहर में नहाने आया एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। मसूरी पुलिस और एनडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से देर रात तक युवक की तलाश में जुटी रहीं।
शाहदरा दिल्ली निवासी आदिल उर्फ नन्हे (19) दसवीं कक्षा का छात्र है। आदिल शुक्रवार दोपहर दोस्त शादाब, इमरान, मोहसिन, फरमान और इमरान खान के साथ कार में गंग नहर मसूरी नहाने आया था। सभी दोस्त रेलवे पुल के पास नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान आदिल नहाते समय गहरे पानी में चला और बह गया।
दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके। दोस्तों ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और एनडीआरएफ की सहायता से देर रात तक आदिल को तलाशने का सर्च अभियान चलाया, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
एसएचओ मसूरी दिनेश यादव का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।