{"_id":"58bef00d4f1c1bcd15dc4976","slug":"young-man-gave-life-by-killing-a-young-woman-in-a-nursing-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में युवती की हत्या कर युवक ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सिंग होम में युवती की हत्या कर युवक ने जान दी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी आशिक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद भी गोली मारकर जान दे दी। यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार शाम विजयनगर थाने से महज 100 मीटर की दूर स्थित एक नर्सिंग होम में हुई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
एसएचओ विजयनगर नीरज ने बताया कि मृतका ज्योति गौतम (22) सेक्टर-9 विजयनगर की रहने वाली थी। वह प्रताप विहार की वकील कालोनी स्थित लाइफ लाइन मेडिकल सेंटर में डेढ़ साल से रिसेप्शनिस्ट थी। इन दिनों उसके बीकॉम के एग्जाम चल रहे थे, जिसके चलते उसने एक माह की अस्पताल से छुट्टी ली हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को ज्योति नर्सिंग होम में रिसेप्शनिस्ट सहेली प्रियंका से मिलने आई थी। दोनों रिसेप्शन पर बैठी थीं, तभी करीब सवा सात बजे उसके पड़ोस में दादी कस्तूरी के साथ रहने वाला युवक बॉबी वहां आया। उसने ज्योति से एक बार प्यार का इजहार किया, लेकिन ज्योति ने उसे इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इससे नाराज बॉबी ने पहले तमंचे से ज्योति के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने वहीं खड़े होकर खुद के सीने में भी तमंचे से गोली मार ली, जिससे वह घायल हो गया। इससे नर्सिंग होम में हड़कंप मच गया और मरीज-तिमारदार भी भाग खड़े हुए। उसे एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची विजयनगर पुलिस ने छानबीन की। एसएचओ विजयनगर ने बताया कि बॉबी ज्योति से एकतरफा प्यार करता था। अंदेशा है कि प्रेम निवेदन ठुकराने पर ही उसने यह वारदात की होगी। पुलिस मामले की जांच की कर रही है।