फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yadav & Co.' inquiries, preparing new chargesheet

‘यादव सिंह एंड कंपनी’ से पूछताछ, नई चार्जशीट की तैयारी

Tue, 27 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Yadav & Co.' inquiries, preparing new chargesheet
यादव स‌िंह - फोटो : अमर उजाला

चर्चित यादव सिंह प्रकरण में सीबीआई विशेष कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। डासना जेल में बंद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे के चीफ इंजीनियर रहे यादव सिंह और उसके सहयोगियों से कड़ी पूछताछ शुरू हो गई है। सीबीआई अधिकारी इस मामले में अब नई चार्जशीट तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि सीबीआई बहुत जल्द नई चार्जशीट कोर्ट में पेश कर सकती है।यादव सिंह प्रकरण में सीबीआई ने 15 मार्च को पहली चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। यादव सिंह के साथ ही इस मामले में उनके सहयोगी रामेंद्र सिंह, जेपी सिंह देवी राम आर्य और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक/पार्टनर वीके गोयल डासना जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता समेत समेत कई आरोपी अभी भी फरार हैं। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने पिछली तारीख पर ही सभी फरार आरोपियों के खिलाफ 82 की कार्यवाही कर चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई ने जेल में बंद इन सभी आरोपियों से कई बार पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल सीबीआई अब इसी मामले में एक नई चार्जशीट की तैयारी कर रही है। सूत्रों की माने तो सीबीआई की इस चार्जशीट में कई वरिष्ठ सरकारी अफसरों के साथ ही नामचीन ठेकेदारों का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed