{"_id":"57b9da6d4f1c1b8d63d4f10e","slug":"woman-murdered-bodies-dumped-in-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव ट्रक में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव ट्रक में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बदरपुर निवासी भाई ने भोपुरा निवासी युवक और उसके साथियों पर नौकरी लगवाने के बहाने बहन की हत्या का आरोप लगाया है। महिला का शव सिकंदराबाद क्षेत्र में एक ट्रक से बरामद किया गया था। आरोप है कि पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही। साहिबाबाद पुलिस का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
मूलरूप से सिड़पुरा कासगंज निवासी सुनील कुमार परिवार के साथ बदरपुर बार्डर दिल्ली में रहते हैं। उनका आरोप है कि जनवरी में कासगंज में रहने वाली उनकी बहन पूनम (27) को पड़ोस में रहने वाला एक युवक नौकरी लगवाने के नाम पर साहिबाबाद लेकर आया था। तब से वह भोपुरा डिफेंस कालोनी में रह रही थी।
विज्ञापन
बीती 13 अगस्त को सिकंदराबाद में एक ट्रक से पुलिस ने पूनम का शव बरामद किया। सिकंदराबाद पुलिस ने शव साहिबाबाद पुलिस को सौंपते हुए जांच भी यहीं ट्रांसफर कर दी। आरोप है कि जो युवक पूनम को भोपुरा लाया उसने साथियों के साथ मिलकर पूनम की हत्या की और शव को सिंकदराबाद ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। साहिबाबाद पुलिस कह रही है कि मामले की रिपोर्ट बुलंदशहर के सिकंदराबाद में होगी, जबकि वहां की पुलिस पहले ही जांच यहां ट्रांसफर कर चुकी है। उधर, जांच अधिकारी एसआई कवीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
आठ दिन तक आरोपियों को चौकी में शरण देने का आरोप
सुनील ने आरोप लगाया कि तुलसी निकेतन चौकी पुलिस लगातार आरोपी युवकों को बचाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों को पुलिस ने 14 अगस्त को ही हिरासत में ले लिया था। इसके बाद से उन्हें चौकी पर बिठाया गया है, मगर उनके खिलाफ न तो रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सुनील ने बताया कि बहन घर से आते समय काफी गहने और रुपये लेकर आई थी। उन्हीं गहनों के लिए उसकी हत्या की गई है।