{"_id":"5896155a4f1c1b313de8588a","slug":"why-did-the-audi-driver-as-another-copy-of-the-dl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडी चालक बनकर क्यों लगाई किसी दूसरे की डीएल की कॉपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑडी चालक बनकर क्यों लगाई किसी दूसरे की डीएल की कॉपी
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
audi accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऑडी ऑटो भिड़ंत के मामले में पुलिस की कई लापरवाही सामने आ रही हैं। इशाक बनकर जिस दिन युवक ने सरेंडर किया, उस दिन जांच अधिकारी कोर्ट में मौजूद ही नहीं थे।चालक इशाक ने 30 जनवरी को कोर्ट में सरेंडर एप्लीकेशन फाइल की थी। मामला अज्ञात में दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने उसी दिन कोर्ट को आख्या भेजी कि इशाक ही मामले में वांछित है।
पुलिस ने इशाक की मोबाइल लोकेशन की जांच भी नहीं की, जिससे पहले ही यह साफ हो सकता था कि इशाक गाड़ी में था भी या नहीं। उधर, सरेंडर होने और जमानत मिलने के बाद भी पुलिस ने इशाक के दस्तावेजों के साथ लगी ड्राइविंग लाइसेंस की फोटोकॉपी की जांच नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि सरेंडर कर कोर्ट में पेश होने वाले युवक ने कहीं से इशाक के ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी प्राप्त की और कोर्ट में पेश हो गया। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में अगर कहीं भी गड़बड़ी सामने आती है तो कार मालिक असिस्टेंट प्रोफेसर पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रोफेसर को पुलिस के सामने आकर घटना की सच्चाई बतानी चाहिए।