फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Washroom 11th teasing student

वॉशरूम में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़

Sun, 08 Jan 2017 01:10 AM IST
वॉशरूम में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़
वॉशरूम में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ Updated Sun, 08 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Washroom 11th teasing student
eve teasing
कविनगर थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा (16) से घर के बाथरूम में घुस कर दो युवकों ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा गोविंदपुरम में परिवार के साथ रहती है।

शुक्रवार दोपहर छात्रा के परिजन बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। इस दौरान जब वह पहली मंजिल पर बने बाथरूम में नहा रही थी तो मोहल्ले के दो युवक उसके घर में घुस गए और घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, ताकि कोई अंदर न आ सके।
विज्ञापन


इसके बाद वह पहली मंजिल पर बने बाथरूम में पहुंचे, जहां छात्रा नहा रही थी। आरोप है कि युवक बाथरूम की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए और दोनों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने जब शोर मचाया तो वह उसे धक्का देकर भाग गए। जब परिवार के लोग घर लौटे तो पीड़िता ने उन्हें वारदात के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोगों ने थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में एसएचओ कविनगर का कहना है कि जांच चल रही है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed