{"_id":"57e188034f1c1bff44a82b79","slug":"uproar-in-doubt-to-change-baby-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा बदलने के शक में अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चा बदलने के शक में अस्पताल में हंगामा
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
नवजात शिशु
- फोटो : amar ujala
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में महिला ने अपना बच्चा बदलने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर सिहानी गेट पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। जांच में पता चला कि बच्चा नहीं बदला गया है, तब महिला शांत हुई।
विज्ञापन
मंगलवार शाम अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई एक महिला ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया। महिला का आरोप था कि उसका बेटा हुआ है जबकि अस्पताल के लोगों ने उनका बेटा बदलकर उसकी जगह बेटी रख दी है। अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर महिला हंगामा किया और 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को भी इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो डॉक्टरों ने बताया कि महिला को लड़की हुई थी। बाद में महिला ने पुलिस को यह कहकर वापस भेज दिया कि उसे शायद भ्रम हुआ है। उधर, सिहानी गेट एसएचओ का कहना है कि पुलिस को बच्चा बदलने की सूचना मिली थी। पीसीआर मौके पर पहुंची तो पता चला कि मामला फर्जी है।
विज्ञापन