फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncle, cousin, niece of the murder of an affair

ममेरे भाई से प्रेम संबंध पर चाचा ने की भतीजी की हत्या

Sun, 24 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी Updated Sun, 24 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uncle, cousin, niece of the murder of an affair
बहन की ही कर दी हत्या - फोटो : Getty
जमालपुरा कालोनी में ममेरे भाई के साथ प्रेम संबंधों से नाराज चाचा ने शुक्रवार की रात भतीजी की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।  
विज्ञापन


जमालपुरा कालोनी निवासी मुमताज (21) का ममेरे भाई के साथ प्रेम संबंध था। दोनों शादी का करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजन तैयार नहीं थे। एक सप्ताह पहले ममेरा भाई मुमताज से मिलने उसके घर पहुंचा, जिस पर परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


प्रेमी की पिटाई से परेशान मुमताज ने तेजाब पीकर आत्महत्या की कोशिश। परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रखने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे मुमताज घर की छत पर अकेली बैठी थी। इसी दौरान उसका चाचा फिरोज भी छत पर आ गया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। चाकू से पेट और सीने पर भी वार किए और मौके से फरार हो गया।


पुलिस ने सूचना मिलने पर शव पोस्टमार्टम केे भेजा और जांच शुरू की। सीओ लोनी अनिल यादव का कहना है कि आरोपी फिरोज को शनिवार सुबह उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed