फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two-year-old neighbor of the Drindgi

दो साल की बच्ची से पड़ोसी ने की दरिंदगी

Fri, 29 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 29 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old neighbor of the Drindgi
rape shimla
विजयनगर थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दरिंदगी की है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर है। आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची का परिवार विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहता है। परिवार में माता-पिता और 10 साल का भाई है। पिता मजदूर है और मां घरेलू महिला। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है।
विज्ञापन


बच्ची का पिता घर नहीं लौटा था और मां उसे बेटे के पास छोड़कर दुकान से दवाई लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला शातिन घर में आया। उसने बच्ची के भाई को 10 रुपये दिए कि वह दुकान या ठेले पर कुछ खाकर आ जाए, तब तक वह बच्ची के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद बच्ची की मां घर लौटी तो सन्न रह गए। बच्ची लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ी थी। इतने में उनका बेटा भी आ गया, मां ने उससे पूछा तो उसने शातिन के घर आने की बात बताई।


मां ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और विजयनगर पुलिस को घटना को सूचना दी। सीओ प्रथम इंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। वह खुद को बेकुसूर बता रहा है। वह भी मजदूरी करता है।

कब-कब हुई बच्चियों से दरिंदगी
19 फरवरी- विजयनगर में पांच साल की बच्ची से रेप
13 जनवरी- क्रॉसिंग्स में क्रेच में पांच साल की बच्ची से रेप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed