{"_id":"586558304f1c1b255eeebd6a","slug":"two-members-of-the-gang-arrested-cab-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब लूटने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैब लूटने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर पुलिस ने 26 दिसंबर को सेक्टर-39 से कैब लूटने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी कैब लेकर भागा हुआ है। यह दोनों वाहन भी चोरी करते हैं, इनसे चोरी की दो बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए वाहन चोर केशव शर्मा उर्फ गोलू निवासी अमीरपुर थाना जारचा गौतमबुद्धनगर और अमन बोहरा निवासी बदरपुर दिल्ली हैं। इन्हें बुधवार रात चेकिंग के दौरान मुखर्जी पार्क के पास से दबोचा गया।
विज्ञापन
कविनगर एसएचओ हेमंत राय ने बताया कि यह दोनों कैब लुटेरे गैंग के सदस्य हैं। यहां भी कैब लूटने की फिराक में आए थे। इससे पहले ये नोएडा से दो कैब लूट कर उन्हें कटवा चुके हैं। हाल ही में जेल से छूटे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह गैंग कैब बुक करता है और फिर चालक को उतार कर कैब लूट कर फरार हो जाता है। इसके अलावा मॉल मल्टीप्लेक्स और भीड़भाड़ भरे बाजारों के बाहर मास्टर चाभी से वाहन भी चोरी करते हैं।
चोरी के वाहनों को या तो औने-पौने दामों में बेच देते थे या फिर कटवा देते थे। इनसे बरामद बाइक टीवीएस फोकिंस (यूपी-14 सीएस-3965), टीवीएस स्टार सिटी (यूपी-14 एपी-9925) हैं। दोनों बाइकों को कनेक्ट करने की कोशिश की जा रही है, ये कविनगर थाना क्षेत्र से ही चोरी की गई थीं।
इनके अलावा इनसे 315 बोर का एक तमंचा और चाकू भी मिला है। गैंग का सरगना फरार है, नोएडा से लूटी गई कैब उसी के पास है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई और खुलासे हो सकते हैं।
ट्रेनों में मोबाइल लूटने वाला गैंग गिरफ्तार, 10 मोबाइल बरामद
ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर मोबाइल लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक और गिरोह को जीआरपी ने धर दबोचा। चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी को चौथी बड़ी सफलता मिली है।
अभियान के तहत जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर एक-दो से दो लुटेरों को पकड़ा। चोरों के पास से 10 स्मार्ट फोन बरामद हुए हैं। सीओ जीआरपी रणधीर सिंह ने बताया कि ट्रेनों में चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के दो बदमाशों को पकड़ा गया।
इनमें मोहल्ला पंजाब लाइन निवासी सचिन उर्फ कालिया और विजयनगर निवासी अनुराग उर्फ छोटू शामिल है। सीओ जीआरपी रणधीर सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के तहत प्लेटफार्म नंबर एक व दो से दोनों लुटेरों को जीआरपी टीम ने पकड़ा।
नशे के आदी लुटेरे लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। एसओ जीआरपी सोमवीर सिंह ने बताया कि अभियुक्तों से चोरी व लूट की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।