फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two girls trampled luxury car, a death

हिट एंड रनः लग्जरी कार ने दो बच्चियों को रौंदा, एक की मौत

Tue, 02 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two girls trampled luxury car, a death
file photo sarita - फोटो : अमर उजाला
आरडीसी में रईसजादे ने लग्जरी कार से दो बच्चियों को रौंद दिया। एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दूसरी को गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार लेकर भाग गए।
विज्ञापन


हादसा रविवार रात करीब 12 बजे गौर मॉल के सामने हुआ। झुग्गी में रहने वाले परिवार सर्विस लेन पर गद्दे बिछाकर सो रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आई, जिसने संगीता (8) और गुड्डी (12) को रौंद दिया।
विज्ञापन


गुड्डी की प्रत्यक्षदर्शी बहन आरती ने बताया कि हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर लोगों ने कार सवारों को रोक लिया, लेकिन उन्होंने दो युवकों के साथ मारपीट की और कार लेकर भाग गए। हालांकि भागते वक्त उनकी कार का नंबर नोट कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बच्चियों को यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां संगीता को मृत घोषित कर दिया गया। वह श्रीश्री बाल विद्यालय में तीसरी क्लास में पढ़ती थी। उसका परिवार मध्यप्रदेश में छतरपुर का रहने वाला है। उसके पिता कालू रिक्शा चालक हैं।

गुड्डी भी इसी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है, उसका परिवार भी छतरपुर का है। सूचना पर करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची और छानबीन की। झुग्गीवालों ने बताया कि कार में कविनगर के एक उद्योगपति का परिवार था।


पुलिस ने उनसे मिलीभगत कर ली और अब समझौते का दबाव बना रही है। दूसरी तरफ, कविनगर एसएचओ का कहना है कि इस संबंध में मृतका के पिता ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed