{"_id":"58ac78b24f1c1b0953b24465","slug":"two-drugs-of-the-same-name-will-replace-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही नाम की दो दवाएं, ले लेंगी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही नाम की दो दवाएं, ले लेंगी जान
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
ड्रग्स
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा बाजार में अलग-अलग प्रयोग वाली, एक ही नाम की दो दवाएं बिक रही हैं। अगर गलती से मेडिकल स्टोर से नाम के भ्रम में मरीज को गलत दवा मिल गई तो उसकी जान चली जाएगी। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर दोनों दवाओं की फोटो वायरल हो गईं हैं, जिनका नाम एक ही है मेडजॉल।
विज्ञापन
इसकी खबर मिलते ही ड्रग विभाग में हड़कंप मच गया और मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश जारी किया गया। इस दवा की सेल और परचेज पर रोक लगा दी गई है। एक मेडजॉल गेस्ट्रो प्रॉब्लम में काम आती है तो दूसरी मेडजॉल बेहोश करने की दवा है। दोनों ही दवाएं इंजेक्शन के जरिए शरीर में जाती हैं, जो खून में मिलकर तेजी से असर करती हैं।
विज्ञापन
ड्रग डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारियाें ने एडवाइजरी जारी की। फोटो की सत्यता जांचने के साथ ही दवा विक्रेताओं को इस दवा की खरीद और बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार यादव ने बताया कि फिलहाल दवा बाजार में इन दवाओं का एक भी सैंपल नहीं मिला है। विभाग इस दवा का सैंपल लेने के लिए कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
इससे पहले वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दवा विक्रेताओं से कहा गया है कि वह अगले आदेश तक मेडजॉल दवा की खरीद व बिक्री न करें। दवा विक्रेताओं को अलर्ट जारी कर दिया गया है। मार्केट में यह दवा मिलते ही जब्त कर ली जाएगी।
उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजीव त्यागी ने बताया कि मेडजॉल दवा दो कंपनियां बनाती हैं। बेहोश करने वाली मेडजॉल मुंबई की थैमिस्ट कंपनी बनाती है। कंपनी ने अपना यह ब्रांड रजिस्टर्ड करा रखा है, जबकि गेस्ट्रो प्रॉब्लम की मेडजॉल दवा पुणे की मेडटॉप कंपनी बनाती है।
गलती कहां हुई यह जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल गाजियाबाद के दवा मार्केट में यह दवा नहीं है।