फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two and a half hours in the scorching heat jam battling passenger

भीषण गर्मी में ढ़ाई घंटे जाम से जुझते रहे यात्री

Sun, 15 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर। Updated Sun, 15 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two and a half hours in the scorching heat jam battling passenger
जाम - फोटो : अमर उजाला
हाईवे 58 पर मोरटा मननधाम मंदिर कट पर शनिवार दोपहर पांच वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गैस कटर से कैंटर का अगला हिस्सा काटकर चालक को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब आठ किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कुटी मार्ग पर क्रेन के ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर जाम लगा रहा। दोनों स्थानों पर जाम के कारण करीब ढाई घंटे तक लोग आफत में रहे।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मोरटा मननधाम मंदिर कट से एक सैंट्रो कार ने यूटर्न लेते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए। तभी मोदीनगर की ओर से आ रही इनोवा के चालक ने भी ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने इनोवा में टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक के ब्रेक लगते ही उसके पीछे आ रहा कैंटर उसमें जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर का अगला हिस्सा काटकर चालक को बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया।

करीब आठ किमी दूरी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे यात्रियों की जमकर फजीहत हुई। करीब एक घंटे तक जाम से यात्री जुझते रहे। क्रेन के कैंटर को साइड करने पर यातायात सुचारु हुआ।


इसके अलावा हाईवे पर कुटी मार्ग पर लगे बिजली का ट्रांसफार्मर बदलने के लिए क्रेन के काम करने से करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम लग रहा। गाजियाबाद से मोदीनगर की ओर करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे यात्रियों की जमकर फजीहत हुई।

विपरीत दिशा से वाहन आने पर हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके चलते हाईवे पर दोनों जाम लग गया। करीब साढ़े दस बजे बारह बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed