फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tutor gets rap, arrested for tenth student

ट्यूटर ने दसवीं की छात्रा से किया रेप, गिरफ्तार

Tue, 16 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 16 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tutor gets rap, arrested for tenth student
छात्रा से किया रेप - फोटो : demo pic

क्रॉसिंग रिपब्लिक में कोचिंग सेंटर चलाने वाले ट्यूटर ने दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ कई माह तक रेप किया। रविवार को छात्रा के बताने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ट्यूटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी पीड़िता के पिता नोएडा की सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर हैं। आरोप है कि रविवार को उनकी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी घर के कमरे में रो रही थी। उन्होंने कारण पूछा तो बेटी ने बताया कि उसके ट्यूटर ने उसके साथ गलत काम किया है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने थाना विजय नगर में आरोपी ट्यूटर अर्जुन बत्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ नीरज सिंह ने बताया कि आरोपी ट्यूटर अर्जुन सोसायटी में ही कोचिंग चलाता है। वह कई माह से बच्ची के साथ रेप कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देता था। जिसके चलते छात्रा चुप रही। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि बीते करीब दो-तीन माह से उनकी बेटी परेशान रहती थी।

उन्होंने डॉक्टर को भी दिखाया था। डॉक्टर ने किसी परेशानी के चलते उसे डिप्रेशन में होना बताया था। पिछले दिनों हुए अर्धवार्षिक परीक्षा में भी उसके नंबर काफी कम आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed