फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Truck thrashed two students, one killed

ट्रक ने दो छात्रों को रौंदा, एक की मौत

Fri, 14 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Fri, 14 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Truck thrashed two students, one killed
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 एनएच-24 पर हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने महरौली गांव के सामने साइकिल सवार दो छात्रों को रौंद दिया। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद पब्लिक ने परिचालक और हेल्पर को धुनकर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इस दौरान आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
मृतक छात्र (12) की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि हादसे में घायल छात्र अरबाज खान (13) पुत्र खालिद खान निवासी ए-157 बागवाली कालोनी शास्त्रीनगर है।

उसे पहले कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे संयुक्त जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अरबाज बागवाली कालोनी में बुआ के यहां रहता है। उसके पिता यूएई में जॉब करते हैं और उसका परिवार बलिया में रहता है।
विज्ञापन


उसके फुफेरे भाई सोनू खान ने बताया कि अरबाज सिल्वर साइन स्कूल महेंद्रा एंकलेव में 8वीं कक्षा में पढ़ता है। वह बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। एसओ कविनगर ने बताया कि मृतक अरबाज का दोस्त या क्लास मेट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी शिनाख्त की कोशिश जारी है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। इस बारे में अरबाज अभी कुछ नहीं बता पा रहा है। दूसरी तरफ, हादसे के बाद एनएच-24 पर हापुड़ से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिस के ट्रक हटवाने के बाद यातायात सामान्य हुआ।


‘अस्पताल में दो घंटे तक नहीं किया गया उपचार’
अरबाज के भाई का आरोप है कि संयुक्त जिला अस्पताल में दो घंटे तक उसकेभाई का उपचार नहीं किया गया। साथ ही उसे जांच के लिए बाहर भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी अस्पताल ने उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed