फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Train to front of wife and sons Further supervisor, death

पत्नी-बेटों के सामने ट्रेन के आगे कूदा सुपरवाइजर, मौत

Sat, 06 May 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 06 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Train to front of wife and sons Further supervisor, death
ट्रेन - फोटो : file photo

गृहक्लेश से परेशान ठेका लेने वाली एक फर्म के सुपरवाइजर ने शुक्रवार देर रात पत्नी और बेटों के सामने ही ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। हालांकि बेटों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की मगर उससे पहले ही वह महरौली फाटक के पास ट्रेन से कट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महेंद्रा एंक्लेव निवासी योगेश कुमार (40) यहां परिवार के साथ रहते थे। वह उत्तराखंड की एक सड़क निर्माण का ठेका लेने वाली फर्म में सुपरवाइजर थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे अचानक पत्नी और बेटों से गुस्सा होकर वह घर से निकल गए। पत्नी और बेटे भी उनके पीछे दौड़े मगर वह काफी आगे निकल गए थे।
विज्ञापन


महरौली फाटक के पास पहुंचकर उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इस दौरान उनका बेटा अभिनव उनसे कुछ कदमों की दूरी पर ही था। वह उन्हें रोकता रहा मगर वह नहीं रुके और ट्रेन से कट गए। एसएचओ कविनगर हेमंत राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में मामला गृहक्लेश के चलते सुसाइड का लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे मांगते रहे माफी, पिता ने नहीं सुनी
पुलिस के अनुसार योगेश के परिवार में उनकी पत्नी मंजू, दो बेटे अभिनव (9), आदित्य (7)  और बेटी पलक (5) हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि पिता काम को लेकर कुछ समय से डिप्रेशन में थे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सभी घर पर ही थे कि योगेश किसी बात को लेकर गुस्सा हो गए।

सभी उनसे माफी मांगते हुए समझाते रहे, मगर उन्हाेंने किसी की नहीं सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed