फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders try to kidnap, assault

कारोबारी को अगवा करने की कोशिश, मारपीट

Fri, 16 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मसूरी
ब्यूरो, अमर उजाला /मसूरी Updated Fri, 16 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Traders try to kidnap, assault
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता के रिश्तेदार द्वारा बैट्री स्क्रैप कारोबारी को दिनदहाड़े मारपीट कर अगवा करने का प्रयास किया गया। पीड़ित ने मसूरी थाने में चार लोगों के खिलाफ अगवा करने की कोशिश, लूट, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  
विज्ञापन


पीड़ित रहीसुद्दीन निवासी हनुमान मोहल्ला डासना हैं। उनकी एमजी रोड मसूरी में प्रिंस मेटल के नाम से बैट्री के स्क्रैप का कारोबार है। पुलिस के मुताबिक रहीसुद्दीन ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपनी फैक्ट्री जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान काजियों वाली मस्जिद के पास उन्हें कार सवार फसीयत उर्फ भूरे और उसके तीन साथियों ने रोका। इन सभी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे जबरन कार में डालने लगे, मगर आसपास लोगों को एकत्र होता देख आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक राहगीर ने मारपीट का पूरा वीडियो बनाया है। इसमें चारों आरोपी कारोबारी को बेरहमी से पीटते हुए दिख रहे हैं। रहीसुद्दीन की शिकायत पर पुलिस ने फसीयत उर्फ भूरे, उसके बेटे अनिश, उसके रिश्तेदार इबादत निवासी मसूरी और शोएब निवासी कमालपुर हापुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

रहीसुद्दीन का कहना है कि वह कुछ समय पहले भूरे के साथ मिलकर कारोबार करता था, लेकिन बाद में भूरे के व्यवहार को देखते हुए उसका साथ छोड़ दिया था। इसके बाद से भूरे उससे नाराज था और लगातार रुपये मांग रहा था।

रहीसुद्दीन का कहना है कि भूरे सपा नेता का रिश्तेदार है और सत्ता का रौब दिखाकर उसे धमकाता था। इस संबंध में एसपी देहात ओम प्रकाश का कहना है कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है।

सोशल साइट्स पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो
मारपीट कर अगवा करने की कोशिश का वीडियो शुक्रवार को सोशल साइट्स पर वायरल हो गया। वीडियो को देखकर एसपी देहात ने कहा कि मामला गंभीर है। दिनदहाड़े इस प्रकार से अगवा करने की कोशिश की गई, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।


दो दिनों बाद है भूरे की बेटी की शादी
आरोपी भूरे के परिजनों ने बताया कि दो दिन बाद भूरे की बेटी की शादी है। उन्होंने बताया कि रहीसुद्दीन ने भूरे से 70 लाख रुपये उधार ले रखे हैं। वह पिछले दो माह से बेटी की शादी के लिए अपने पैसे वापस मांग रहा था। भूरे बृहस्पतिवार को रहीसुद्दीन को पकड़कर थाने लेकर जाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed