फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders said the raging of four million fake loot, reports

चार लाख की लूट को फर्जी कहा तो भड़के व्यापारी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 12 Oct 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 12 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Traders said the raging of four million fake loot, reports
अपराध - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा तानकर क्रॉकरी कारोबारी से चार लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। नगर कोतवाली पुलिस लूट को फर्जी बताने लगी तो व्यापारी भड़क  गए और उन्होंने एसपी सिटी ऑफिस के बाहर हंगामा कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही वे शांत हुए।
विज्ञापन


पीड़ित कारोबारी अनिल अरोड़ा निवासी राजेंद्र नगर सेक्टर-5 हैं। वह किराना मंडी में डिस्पोजल क्रॉकरी का व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे वह घर से कार में किराना मंडी स्थित दुकान पर आए थे।
विज्ञापन


कार पार्किंग में खड़ी कर पेमेंट करने के लिए चार लाख रुपयों से भरा बैग लेकर दुकान की ओर जा रहे थे। राका पार्क के पास काले रंग की स्पोर्ट्स बाइक सवार तीन बदमाश आए। एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा, जबकि दो उनके पास आए और कनपटी पर तमंचा लगाकर बोले की ‘बैग दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे बैग लूटकर दोनों बदमाश बाइक सवार साथी के साथ चौधरी मोड़ की ओर भाग गए। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें नगर कोतवाली ले गई।

कारोबारी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि लूट फर्जी लग रही है। तहरीर लेकर उन्हें बिना रिपोर्ट दर्ज किए घर जाने को कहा तो उन्होंने इसकी जानकारी व्यापार मंडल को दी। सूचना पर व्यापार मंडल पदाधिकारी और सदस्य काफी तादाद में नगर कोतवाली पहुंचे, जिन्होंने एसपी सिटी ऑफिस के सामने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

व्यापारियों का कहना था कि अगर व्यापारियों को गोली लग जाए, तब भी पुलिस उसे फर्जी बताएगी? इसके बाद एसपी सिटी और सीओ प्रथम ने रिपोर्ट दर्ज कराई और व्यापारियों को समझाकर शांत किया।

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि बदमाश कारोबारी के पीछे पसौंडा साहिबाबाद से ही लगे थे। ऐसा लग रहा है कि रेकी कर वारदात की गई है। कारोबारी ने बदमाशों की बाइक का नंबर भी पुलिस को बताया है, जिससे लुटेरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बता दें कि अंबेडकर रोड काफी चहल पहल रहती है। घटनास्थल के पास ज्वैलरी शॉप्स भी हैं, जिनमें सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं, लेकिन इससे पहले कोई कुछ समझ पाता बदमाश भाग चुके थे।

चार दिन पहले भी एक व्यापारी से हुई थी लूट
 नगर कोतवाली के गांधी नगर में चार दिन पहले भी बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी से 60 हजार रुपये लूटे थे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
बुधवार को हुई लूट की सूचना पर कोतवाली पहुंचे व्यापारी अतुल गर्ग ने बताया कि वह शनिवार दोपहर किराना की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके हाथ से बैग छीनकर ले गए थे।


बैग में करीब 60 हजार रुपये थे। वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गए तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें बिना एफआईआर दर्ज किए ही वहां से भगा दिया। पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा था कि लूट की बात फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed