{"_id":"58b6f2db4f1c1bbd568339cc","slug":"track-starting-in-december-metro-run","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रैक बिछना शुरू, दिसंबर में दौडे़गी मेट्रो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक बिछना शुरू, दिसंबर में दौडे़गी मेट्रो
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Wed, 01 Mar 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
metro
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। डीएमआरसी ने सेकेंड फेज में ट्रैक बिछाने का काम शुरू कर दिया है। डीएमआरसी का कहना कि निर्धारित समय पर ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू हुआ है और इस आधार पर यह दावा किया जा सकता है कि दिसंबर में मेट्रो दौड़ जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही मेट्रो स्टेशनों के लिए रूम, काउंटर, एस्केलेटर आदि बनाने का काम भी इस हफ्ते शुरू हो जाएगा। डीएमआरसी के परियोजना प्रबंधक ने बुधवार को बताया कि अब तक 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है, हालांकि सिविल इंजीनियरिंग में 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट में ट्रैक बिछाने का काम सबसे महत्वपूर्ण होता है, जिस तरह तीन मेट्रो स्टेशनों के लिए जीडीए की तरफ से जमीन मिलने में देरी हुई उससे यह उम्मीद नहीं थी कि ट्रैक बिछाने का काम समय से शुरू हो पाएगा। दरअसल, ट्रैक बिछाने से पहले के कार्य में काफी समय लगता है। पिलर गाड़ने से लेकर गाडर तक बिछाने होते हैं।
विज्ञापन
ट्रैक बिछाने के बाद के कार्य तेजी से निपटाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में अब तक की प्रगति को देखते हुए दिसंबर में मेट्रो के दौड़ने की पूरी संभावना है। बता दें कि इस रूट पर मेट्रो दौड़ने का पहले निर्धारित लक्ष्य जून 2017 था। गत साल सितंबर में जीडीए की बोर्ड बैठक में यह लक्ष्य दिसंबर 2017 तय किया गया।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि दिलशाद गार्डन से राजेंद्रनगर के बीच गाडर लगाने का काम पूरा कर लेने के बाद वायोडेक्ट लगाया गया। अब इसके ऊपर ट्रैक बिछाई जा रही है। यह काम शहीद नगर स्टेशन से शुरू हुआ है। हालांकि राजबाग स्टेशन और राजेंद्रनगर स्टेशन पर ट्रैक निर्माण की सामग्री मंगा ली गई है। यहां भी काम शुरू होने वाला है।
सितंबर में ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो जाएगा। तीन स्टेशन भवनों के अंदर रूम, काउंटर, एस्केलेटर बनाने का काम इस हफ्ते होगा शुरू डीएमआरसी ने पिछले तीन महीने पहले दिलशाद गार्डन से बारी बारी से स्टेशन भवनों का निर्माण शुरू किया था। शहीद नगर, राजबाग और राजेंद्रनगर स्टेशन भवनों के ढांचे खड़े किए जा चुके हैं।
भवनों के बाहर प्लास्टर का काम बचा है। इन तीनों भवनों के अंदर कार्यालय के कमरे, काउंटर, एस्केलेटर आदि बनानेे का काम इसी हफ्ते एक साथ शुरू किया जाएगा। तीनों स्टेशन भवनों के कार्य पूरा होने के बाद मोहन नगर स्टेशन भवन के अंदर का काम शुरू होगा।
इस रूट पर कुल 695 गाडर लगने थे जिनमें से 605 गाडर लगा दिए गए हैं। कुल 400 पिलर गाड़े जा चुके हैं। हालांकि कुछ और पिलरों की गाड़ने की जरूरत होगी।