फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   To the wall of the factory, two women injured

फैक्ट्री की दीवार करने से दो महिलाएं घायल

Sun, 12 Feb 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर Updated Sun, 12 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
To the wall of the factory, two women injured
फैक्ट्री की गिरी ‌दीवार - फोटो : अमर उजाला
सौंदा रोड देवनगर कालोनी गली नंबर एक में स्थित एक फैक्ट्री की बनाई जा रही पांचवीं मंजिल की दीवार करने से दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़ोसी ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ बिना अनुमति चार मंजिला बिल्डिंग बनाने और आवासीय क्षेत्र में फैक्ट्री चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


सौंदा रोड निवासी सतपाल सिंह की देवनगर कालोनी में क्रेप ब्रेंडेज (गर्म पट्टी) बनाने की फैक्ट्री है। बताया गया है कि फैक्ट्री मालिक पांचवीं मंजिल भी बना रहा है। रविवार सुबह करीब आठ बजे फैक्ट्री की दो महिलाएं छत पर पट्टी सुखाने गई थीं। पट्टी सूखते वक्त पांचवीं मंजिल के लिए खड़ी की दीवार अचानक गिर गई।
विज्ञापन


इसके चलते दो महिलाएं कमलेश आदर्श नगर कालोनी और अमाना बेगमाबाद घायल हो गईं। दीवार गिरने मजदूरों में भगदड़ मच गई और पड़ोसी घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने घायल दोनों महिलाओं को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि मामले में पड़ोसी राकेश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि आवासीय कालोनी में बिना अनुमति के पांचवीं मंजिल का निर्माण और फैक्ट्री चल रही है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। घायल महिला में कमलेश फैक्ट्री मालिक की साली लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed