{"_id":"570145a94f1c1bbf1ec81149","slug":"three-vicious-police-vehicle-thieves-arreset","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपुरा तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने शनिवार रात तीन शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर 10 बाइक और एक कार बरामद की गई है। एसपी सिटी सलमान ताज ने प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार रात भोपुरा तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर आ रहे तीन युवकों को रोका गया तो वे भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा कर तीनों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से तीन चाकू मिले हैं। जांच में उनकी बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस ने उनसे चोरी की दस बाइक और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन
पकड़े गए चोर दिल्ली गोकलपुरी निवासी आकाश, अशोक नगर निवासी गौरव और साहिबाबाद राजीव कॉलोनी निवासी अभिषेक हैं। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
खाली प्लॉट में छिपाते थे वाहन
तीनों ने बताया कि बाइक चोरी कर वह खाली प्लॉटों में ले जाकर खड़ी कर देते थे। 8-10 बाइक इकट्ठा होने पर एक गिरोह को बेचते थे। एक बाइक के 5-7 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस बाइक खरीदने वाले गिरोह की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन