फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three-month-old baby's neck knife incident

तीन माह के बच्चे की गर्दन पर चाकू रख की वारदात

Sat, 26 Mar 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर। Updated Sat, 26 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three-month-old baby's neck knife incident
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
हकीमपुरा कालोनी में बुधवार देर रात नकाबपोश पुलिस वर्दीधारी 10-12 बदमाशों ने डकैती डाली। तीन माह के बच्चे की गर्दन पर चाकू रख तीन परिवारों को बंधक बना लिया, 1.96 लाख रुपये और लाखों के आभूषण और तीन मोबाइल लूट लिए। विरोध पर मारपीट की। सवा दो घंटे तक बदमाश घर में रहे।
विज्ञापन


नकाबपोश पुलिस वर्दीधारी बदमाशों ने सबसे पहले शहजादपुर मार्ग से ड्यूटी से लौट रहे धोबीयान कालोनी निवासी कलुवा को बंधक बनाया और उसके जरिए हकीमपुरा कालोनी में पुलिस वाले बताकर फल विक्रेता नवाब के मकान में दाखिल हुए।
विज्ञापन


हथियारों के बल पर मारपीट कर नवाब और उसकी पत्नी लज्जो, बेटे दानिश, आरिफ, शावेज आदि को बंधक बना लिया। शावेज को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने 41 हजार रुपये, डेढ़ लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण और दो मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने जाते हुए शावेज को 50 रुपये भी दिए। नवाब के परिवार और कलुवा को बंधक लिया और पांच बदमाश मकान पर रुके। बाकी बदमाश चले गए और कुछ दूरी पर सब्जी विक्रेता सुलेमान के मकान की छत पर सीढ़ी लगाकर अंदर दाखिल हुए।

सुलेमान और उसकी पत्नी अमीरो को बंधक बनाया। बाद में बेटे रिहान, रुबीना, फैजान, सानिया, दिशान को बंधक बनाकर सेफ की चाभी मांगी। विरोध पर बदमाशों ने दंपति से मारपीट की। अलमारी से 1.20 लाख रुपये और दो लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण लूट लिए।

परिवार को कमरे में बंद कर दिया। तीसरी वारदात बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी आरिफ के मकान में की। छत से दाखिल हुए बदमाशों ने पहले से आरिफ और उसकी पत्नी आसमीन को गन प्वाइंट पर लिया।

आसमीन से तीन माह के नवजात बेटे को छीन उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। दोनों को नीचे कमरे में लाए और उसकी मां चमन, बहन रुबिया, भाई राशिद और शहनवाज को बंधक बना लिया। अलमारी से पैंतीस हजार नकदी, मोबाइल और दो लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण लूट लिए।

बदमाशों की पुलिस जैसी वर्दी में लगे थे टू-थ्री स्टार
पीड़ित सुलेमान, आरिफ व नवाब ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों की पुलिस जैसी वर्दी पर टू व थ्री स्टार लगे थे। बदमाशों ने कहा कि हम पुलिस वाले हैं। वारदात के बाद से कालोनी में दहशत है। बदमाशों के पास तमंचे, चाकू के अलावा रायफल, बंदूक भी थी।

रेकी कर वारदात का अंदेशा
जिस तरह बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है, इससे लगता है कि पहले बदमाशों ने रेकी की होगी। सुलेमान और आरिफ के मकान आमने सामने हैं, जबकि नवाब का मकान करीब दो सौ मीटर की दूरी पर है।

डेढ़ घंटे तक मां की अटकी रहीं सांसें
बदमाशों ने आरिफ के मकान में दाखिल होते ही पत्नी आसमीन से तीन माह के नवजात बेटे को छीन लिया और गर्दन पर चाकू रख दिया। बेटे की गर्दन पर चाकू रखते ही आसमीन सहित पूरा परिवार बदमाशों के सामने असहाय हो गया। करीब ढाई बजे बदमाश मकान में दाखिल हुए। बदमाशों ने डेढ़ घंटे तक बच्चे को कब्जे रखा। बदमाशों के जाने पर बच्चे को सकुशल देख आसमीन ने उसे गले से लगा लिया।

पुलिस चौकी पर चार बजे नहीं मिला कोई
पीड़ित परिवार ने बताया कि वारदात के बाद शोर मचाते पुलिस चौकी चुंगी नंबर तीन पर पहुुंचे। लेकिन वहां कोई पुलिस कर्मी नही मिला। साढ़े चार बजे पुलिस को वारदात की सूचना दी गई।


बदमाश जल्द पकड़े जाएंगे
सीओ सदर पवन कुमार का कहना है कि पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा कर देगी। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीम बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed