{"_id":"571bc84d4f1c1b44658b46c7","slug":"those-police-station-against-the-builder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर के खिलाफ थाने पहुंचे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डर के खिलाफ थाने पहुंचे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरडीसी की आदित्य टावर की आठ मंजिला इमारत में आग लगने के मामले में बिल्डर के खिलाफ कविनगर थाने में शिकायत की गई है। शिकायत आदित्य कारपोरेट हब ओक्यूपेंट्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने की है। आरोप है कि फायर सिस्टम की मेंटेनेंस नहीं कराई गई थी, न ही फायर सिस्टम दुरुस्त थे।
विज्ञापन
शिकायत कर्र्ताओं का कहना है कि शुक्रवार को फॉर्च्यून ऑयल के आरएसएम ऑफिस में आग लगने से बिल्डिंग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिसकी वजह बिल्डर द्वारा स्थापित फायर फाइटिंग सिस्टम का दुरुस्त न होना है।
विज्ञापन
हादसे में जान का नुकसान होने से बाल-बाल बचा है। बिल्डर द्वारा कई वर्षों से फायर फाइटिंग सिस्टम का मेंटिनेंस नहीं करवाया जा रहा है। बिल्डर बिल्डिंग के फायर फाइटिंग सिस्टम, लिफ्ट व बिल्डिंग के रखरखाव के कार्य को वेलफेयर सोसायटी को नहीं सौंपा गया है।
विज्ञापन
धन के अभाव के कारण सोसायटी बिल्डिंग का रखरखाव ठीक से नहीं हो पा रहा है। बिल्डर ऑफिस स्पेस का क्रय विक्रय करते समय क्रेताओं से काफी पैसा बिल्डिंग के मेंटिनेंस के लिए लिया गया था, जो अपने निजी प्रयोग में लिया जा रहा है।
बिल्डर का यह दायित्व है कि इस प्रकार एकत्र की गई रकम का भुगतान सोसायटी को दे, जिससे की बिल्डिंग का रखरखाव ठीक से किया जा सके। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
सोसायटी के पदाधिकारी खुद जमा कर रहे पैसा
सोसायटी के पदाधिकारी बिल्डिंग के ऑफिस मालिकों से पैसा इकट्ठा कर खुद भी मेंटिनेंस और फायर सिस्टम को दुरु स्त कराने की कोशिश कर रहे हैं। सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि करीब 70-80 ऑफिस से चार लाख रुपये भी इकट्ठा किए जा चुके हैं।