फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft of 30 million NRIs flat

एनआरआई के फ्लैट से 30 लाख की चोरी

Fri, 21 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ इंदिरापुरम
ब्यूरो, अमर उजाला/ इंदिरापुरम Updated Fri, 21 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
 Theft of 30 million NRIs flat
chori - फोटो : amar ujala

अहिंसा खंड स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में एनआरआई के फ्लैट से ड्राइवर और कुक ने कार समेत 30 लाख की ज्वैलरी- कैश चोरी कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई है। इंदिरापुरम पुलिस ड्राइवर और कुक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले जयप्रकाश गुप्ता परिवार के साथ यूके में रहते हैं। वह निजी कंपनी के डायरेक्टर पद से रिटायर्ड हैं, जबकि उनके बेटे विवेक यूके में ही सर्जन हैं। जयप्रकाश 11 अक्तूबर को पत्नी, बेटे के साथ इंडिया आए थे।
विज्ञापन


वह शिप्रा कृष्णा विस्टा स्थित अपने फ्लैट में रुके थे। बुधवार शाम पांच बजे वह परिवार के साथ ड्राइवर पूरन सिंह को लेकर पीतमपुरा में अपनी साली संतोष के घर करवाचौथ मनाने गए थे। रात करीब 10 बजे उन्होंने घर लौटने के लिए पूरन को कॉल किया तो उसका फोन बंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने पड़ोस में रहने वाले युवक को कॉल कर जानकारी ली तो पता चला कि फ्लैट का दरवाजा खुला है और सामान बिखरा है। वह परिवार के साथ घर लौटे तो अलमारी की सेफ से करीब 30 तोला सोना, करीब पांच लाख कैश, 5500 ब्रिटिश पाउंड, दो लैपटॉप, एक आईपैड, वीजा पासपोर्ट समेत दस्तावेज गायब था।

नीचे उनकी कार भी नहीं थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ड्राइवर और कुक की तलाश की जा रही है। सोसायटी की लॉबी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोनों सामान ले जाते दिख रहे हैं।

रात 10:58 बजे दोनों ने लिफ्ट में एंट्री ली। इसके बाद 11:15 बजे सामान भरकर ले गए। दोबारा लौटे और रात 11:36 पर पॉली बैग में सामान भरकर ले जाते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक टीम को पूरन की तलाश में चंदौसी के लिए रवाना किया गया है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

ड्राइवर-कुक का नहीं हुआ था पुलिस वेरिफिकेशन
जयप्रकाश के अनुसार, पूरन ही मोनू को लाया था। पूरन का मामा राम पहले उनके यहां काम करता था। उसने ही पूरन को उनके यहां भेजा था। जानकार होने के चलते उन्होंने दोनों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था।

गार्ड ने भी सामान ले जाते हुए देखा
जयप्रकाश ने बताया कि वह सालभर में दो बार भारत आते हैं। उनके आने के दौरान चंदौसी निवासी ड्राइवर पूरन उनके साथ रहता था, पिछले डेढ़ वर्ष से भारत आने पर पूरन ही ड्राइविंग करता था। पीतमपुरा जाने के दौरान उन्होंने फ्लैट की चाभी कार के डैशबोर्ड में रख दी थी। चाभी कार में भूलने के चलते दोनों ने आसानी से चोरी को अंजाम दिया।


चोरी का पता चलने पर जब परिवार घर पहुंचा तो सोसायटी में तैनात गार्ड ने बताया कि पूरन और उसके साथ एक और युवक आया था। सामान लेकर जाने पर उन्हें लगा कि फ्लैट मालिक की मर्जी से दोनों सामान लेकर जा रहे हैं। दोनों सामान के साथ ब्रिटेन से लाई महंगी शराब भी चोरी कर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed