फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The two crooks robbing trains cede its

ट्रेनों में लूटपाट करने वाले दो बदमाश दबोचे

Thu, 26 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 26 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
The two crooks robbing trains cede its
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
 जीआरपी ने चलती ट्रेनों में लूटपाट और चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 14 मोबाइल, तीन सोने की चेन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। इन बदमाशों के निशाने पर दक्षिण भारत और मुंबई आने-जाने वाली ट्रेनें रहती थीं।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश पूर्व में चेन्नई एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस और गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में वारदात कर चुके हैं। सोने की चेन उन्होंने गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से लूटी थीं।
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज लवानिया के मुताबिक बदमाश गांव सिकरोड़ा रसूलपुर मसूरी निवासी शादाब और मोहल्ला गुरजियाना बिलार मसूरी निवासी रिजवान हैं। शादाब और रिजवान से छह घटनाओं में चोरी हुई नगदी, लैपटॉप, 8 मोबाइल और 2 सोने की चेन बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से नशीली गोलियां भी मिली हैं। बदमाशों ने जीआरपी को बताया कि उन्होंने मोबाइल दिल्ली से हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ और अलीगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों से छीने और चोरी किए थे।

दोनों बदमाश निजामुद्दीन स्टेशन, दिल्ली, हापुड़, डासना, महरौली के आसपास वारदातों को अंजाम देते थे और आउटर पर ट्रेनों से कूदकर भाग जाते थे। इन बदमाशों ने अब तक करीब 150 से ज्यादा मोबाइल उड़ाए, जिसे वे बेच चुके हैं।


पैसों की मजबूरी बताकर वह मोबाइल बेचते थे। एडीजी रेलवे ने इस गैंग को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

शादाब के भाई से बरामद हुई थी 8.75 लाख की घड़ी:
जीआरपी के मुताबिक शादाब के भाई तनवीर उर्फ तन्नू से 3 अप्रैल 2016 को रोलेक्स की घड़ी बरामद की गई थी। ट्रेन से चोरी की गई इस घड़ी की कीमत 8.75 लाख बताई जा रही है। इस घटना में भी शादाब वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed