फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The truck crushed the student crossing the street, Hungama

सड़क पार कर रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, हंगामा

Thu, 02 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Thu, 02 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
The truck crushed the student crossing the street, Hungama
अपराध - फोटो : अमर उजाला
कनावनी पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही दूसरी कक्षा की छात्रा को रौंद दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने चौकी का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


कनावनी गांव में राजवीर परिवार के साथ रहते हैं। वह कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। उनकी बेटी रुचि (10) वसुंधरा सेक्टर-3 के लाल बहादुर शास्त्री बाल वाटिका स्कूल में पढ़ती थी। वह दूसरी कक्षा में दोपहर की पाली की छात्रा थी।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह घर से पैदल सीआईएसएफ रोड स्थित स्कूल बस के स्टॉप पर जा रही थी। सड़क पार करने के दौरान सीआईएसएफ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भीड़ जुट गई और उन्होंने ट्रक चालक को धर दबोचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने कनावनी चौकी का घेराव कर हंगामा किया।

हालांकि पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी चालक अनुज कुशवाहा निवासी कुशीनगर है। 

बड़ी बहन के साथ जाती स्कूल तो बच सकती थी जान            
बेटी की मौत के बाद राजवीर के परिवार में मातम है। राजवीर ने बताया कि रुचि की बड़ी बहन खुशी (12) और छोटा भाई रिशु (6) तीनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और साथ स्कूल जाते थे।


बुधवार को खुशी और रिशु की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वे स्कूल नहीं गए। अगर बड़ी बहन साथ होती तो शायद उनकी बेटी की जान नहीं जाती। लाल बहादुर स्कूल की प्रधानाचार्या रेणुका रावत ने बताया कि रुचि का पढ़ाई में बहुत ध्यान था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed