मनचले से परेशान साध्वी को मिली धमकी, दोस्ती करो वरना जान से जाओगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी टीएचए में रहती हैं।
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले एक अनजान नंबर से उन्हें कॉल आई। फोन करने वाले युवक ने कहा कि वह उनसे दोस्ती करना चाहता है। शुरू में उन्हें किसी बच्चे का मजाक लगा, तो उन्होंने कॉल काट दी।
इसके बाद युवक ने कई बार कॉल किया। हर बार दोस्ती करने का दबाव बनाया। सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे उसने कॉल कर कहा कि वह जानता है कि वह कहां रहती हैं। अगर जिंदगी चाहती हो, तो दोस्ती कर लो, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा।
जारी है आरोपी की तलाश
साध्वी ने बताया कि धमकी मिलने के बाद वह तुरंत पुलिस के पास पहुंचीं और शिकायत की। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
उसका नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि पिछले साल साध्वी ने दिल्ली निवासी एक रेप पीड़िता का साथ देते हुए नामी कंपनी के मालिक के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसके बाद उन्हें कई बार धमकी मिली थी। उन पर हमले की कोशिश भी हुई थी। पुलिस को शक है कि यह युवक भी उन्हीं लोगों से जुड़ा हो सकता है।