{"_id":"5761ad294f1c1bf94111b7f7","slug":"the-policeman-on-the-street-will-sting-abusers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर दुर्व्यवहार करने वालों का पुलिसकर्मी करेंगे स्टिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर दुर्व्यवहार करने वालों का पुलिसकर्मी करेंगे स्टिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने 12 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिए बॉडी वार्न कैमरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर दुर्व्यवहार करने वाले लोगों का अब ट्रैफिक पुलिस स्टिंग करेगी। आरोपियों की वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस अधिकारी उन पर कार्रवाई करेंगेे। बुधवार को एसएसपी ने 12 बॉडी वार्न कैमरे हापुड़ चुंगी पर पुलिसकर्मियों को वितरित किए। इससे पहले पुलिसकर्मियों को कैमरे का डेमो करके दिखाया गया।
विज्ञापन
इन कैमरों की क्षमता 10 मीटर दूर तक का एरिया कवर करने की है। कैमरे से दिन या रात किसी भी समय रिकॉर्डिंग की जा सकती है। चेकिंग के दौरान चालान काटते वक्त अगर कोई व्यक्ति पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करेगा तो वह कैमरा ऑन कर लेंगे।
विज्ञापन
इससे दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति का व्यवहार कैमरे में कैद हो जाएगा। पुलिसकर्मी भी इन कैमरों के अंदर रिकॉर्ड की हुई वीडियो को डिलीट नहीं कर सकेंगे। एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि इनकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से होगी। कैमरे से पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत होंगे। चालान काटते वक्त अगर कैमरा बंद मिला तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी को दोषी माना जाएगा।
विज्ञापन
ई-चालान के लिए पुलिस ने लांच की टीओआर एप
यातायात नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस से बच पाना मुश्किल होगा। पुलिस भले ही वाहन चालक को मौके पर न पकड़ पाए, लेकिन उसके वाहन की फोटो खींचकर टीओआर (ट्रैफिक ऑफेंस रिपोर्टिंग) एप्लीकेशन के जरिए मॉर्डन कं ट्रोल रूम के सर्वर पर भेजी जाएगी।
वहां से वाहन चालक का नाम और पते के बारे में जानकारी कर चालान घर पोस्ट कर दिया जाएगा। एक माह के अंदर चालान जमा करना जरूरी होगा। एसपी ट्रैफिक राजेश सिंह ने बताया कि इस एप्लीकेशन से ट्रैफिक पुलिस ई-चालान करती है।
बुधवार को एसएसपी ने इस एप्लीकेशन के माध्यम से वाहनों का चालान करने के लिए प्रत्येक थाने के प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया है। एसएसपी ने सड़क किनारे खडे़ वाहन के चालान का डेमो भी करके दिखाया।