{"_id":"586e88724f1c1b005215b0bd","slug":"the-nine-year-old-tried-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल की बच्ची से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ साल की बच्ची से गैंगरेप की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर थाना क्षेत्र में टीवी दिखाने के बहाने दो आरोपियों ने नौ साल की बच्ची को घर बुलाकर उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर उसकी मां और दादी मौके पर पहुंचीं तो आरोपी मारपीट और भाग गए। पीड़ित परिवार दो दिन से रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही।
पीड़ित बच्ची मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार के साथ रहती है। वह गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। बच्ची के माता-पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को वह बच्ची को दादी के पास छोड़कर फैक्ट्री गए थे।
शाम के समय बच्ची की मां काम से वापस घर आ गई और उसने बच्ची को घर के बाहर खेलने के लिए भेज दिया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के दो युवकों ने बच्ची को टीवी दिखाने के बहाने घर में बुलाकर कमरे का गेट बंद कर दिया और उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की। इसी दौरान बच्ची ने गेट बजाकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
आवाज सुनकर पड़ोसियों ने बच्ची की मां और दादी को बताया। बच्ची की मां और दादी आरोपी युवकों के कमरे पर पहुंचीं और गेट खुलवाकर जब विरोध किया तो आरोपी उनके साथ मारपीट कर भाग निकले।
देर रात जब बच्ची के पिता घर लौटे तो उन्हें वारदात के बारे में बताया गया। बुधवार को उसके पिता मुरादनगर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अगले दिन आने को कहा। बृहस्पतिवार को जब बच्ची के पिता दोबारा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें धमका कर भगा दिया गया।
इसके बाद बच्ची के पिता सामाजिक संगठनों से मिले और उन्हें वारदात के बारे में बताया। सामाजिक संगठनों का कहना है कि अगर बच्ची को न्याय नहीं मिला तो वह एसएसपी ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
इस संबंध में एसपी देहात ओमपाल का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। एसओ मुरादनगर को मामले की छानबीन कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।