{"_id":"57867f584f1c1b027d13ee8b","slug":"the-miscreants-looted-luxury-car-at-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने लूटी लग्जरी कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने लूटी लग्जरी कार
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराए पर कार बुकिंग कर तीन बदमाशों ने मंगलवार रात गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन के पास चालक को गन प्वाइंट पर लेकर कार लूट ली। वारदात के बाद बदमाश कार चालक को गंगनहर कांवड़ मार्ग स्थित पैंगा गांव के पास फेंककर फरार हो गए।
चालक की सूचना पर निवाड़ी पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। निवाड़ी पुलिस का कहना है कि लूट की वारदात गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन के पास हुई है।
बिहार के बेसिया जिला निवासी राजेश कुमार दिल्ली के द्वारिका निवासी ताशवेश्वर की कार का चालक है। राजेश ने बताया कि मंगलवार शाम तीन युवकों ने ओला लॉनलाइन सर्विस के जरिए मोदीनगर के लिए कार बुकिंग की।
विज्ञापन
तीन युवक द्वारिका से कार में सवार हुए। कार में दो बदमाश पीछे और एक आगे चालक के पास वाली सीट पर बैठ गया। गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन के पास आगे सीट पर बैठे बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और कार रोकने का इशारा किया।
कार रुकते ही पीछे बैठा बदमाश बाहर निकला और उसे पीछे वाली सीट पर धकेलते हुए ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। बदमाशों ने रास्ते में उसके दोनों मोबाइल फोन और 15 सौ रुपये की नगदी लूटी। बाद में गंगनहर कांवड़ मार्ग पर पैंगा गांव के पास धक्का देकर मेरठ की ओर फरार हो गए।
पीड़ित ने रात में करीब दो बजे निवाड़ी थाने में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। एसओ बृजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर बदमाशों की तलाश की गई थी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। एसओ ने बताया कि कार दिल्ली से बुकिंग हुई थी और चालक के मुताबिक लूट राजनगर एक्सटेंशन के पास हुई है। इसके चलते रिपोर्ट दिल्ली या गाजियाबाद में दर्ज होगी।