फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The lovers seek protection tax imposed by court marriage

कोर्ट मैरिज कर प्रेमी युगल ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Sun, 20 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर Updated Sun, 20 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
The lovers seek protection tax imposed by court marriage
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग समुदाय से जुड़े प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी युगल ने शनिवार को कोतवाली पहुंच अपने कोर्ट मैरिज के प्रमाण पत्र दिखाए। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर शांति बनाए रखने की हिदायत दी। इसके बाद प्रेमी युगल गाजियाबाद की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन


 युवक मोदीनगर कोतवाली और युवती मुरादनगर क्षेत्र की रहने वाली है। युवती नगर के डिग्री कॉलेज में एमए फाइनल की छात्रा थी और युवक कोरियर कंपनी में नौकरी करता है। दोनों ने शनिवार को कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को बताया कि दोनों बालिग हैं।
विज्ञापन


उन्होंने परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, मगर परिजनों ने आपत्ति जताई थी। 28 अगस्त को पहले चोरी छिपे शादी की और गाजियाबाद कोर्ट में 14 मार्च को कोर्ट मैरिज कर ली। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि प्रेमी युगल ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते दोनों के परिजनों को कोतवाली में बुलाया गया। शुरुआत में परिजनों और प्रेमी युगल के बीच कहासुनी हुई, मगर बाद में परिजनों को शांति रखने की हिदायत देकर मामला रफा दफा कर दिया। परिजनों से इस बाबत लिखकर ले लिया गया है।

कोर्ट मैरिज करने जा रहे प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा

घर छोड़कर कोर्ट मैरिज करने गाजियाबाद जा रहे प्रेमी युगल को कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड से दबोच लिया। बताया जाता है कि दोनों की कोर्ट मैरिज में गवाह बनने वाले व्यक्तियों ने पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस के सूचना देने पर पहुंचे परिजनों ने प्रेमी युगल को फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएसआई राकेश शर्मा ने बताया कि युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

गदाना गांव निवासी युवक चौकीदार है। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों कोर्ट मैरिज करने गाजियाबाद कोर्ट जा रहे थे। इसकेे लिए युवक ने पैसों का लालच देकर गवाह बनने के लिए अपने जानकार दो व्यक्तियों को फोन किया।


मगर गवाह बनने वाले व्यक्तियों ने पुलिस को इस बाबत सूचित कर दिया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों की उम्र 18 से 19 साल के बीच है। शुरुआत में दोनों कोर्ट मैरिज नहीं करने जाने की बात कहकर पुलिस को गुमराह करते रहे, मगर पुलिस की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों को देख दोनों टूट गए।

एसएसआई ने बताया कि दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज के लिए गाजियाबाद जाने की बात स्वीकार की और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने के चलते माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed