{"_id":"57dadf984f1c1b0d27d479fa","slug":"the-infamous-woman-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को फेसबुक पर किया बदनाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को फेसबुक पर किया बदनाम
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
SD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरी निवासी महिला के व्हॉट्सएप की प्रोफाइल पिक चोरी कर अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। पेज पर महिला को बदनाम करने के लिए उनका मोबाइल नंबर डाल कर उन्हें कॉल गर्ल बताया गया।
पीड़ित महिला ने दीपिका नाम की एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है। रामपुरी निवासी महिला दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित कॉल सेंटर में कार्यरत हैं।
चार दिन पहले उनके मोबाइल पर एक युवक का कॉल आया और वह उनसे अश्लील बातें करने लगा। महिला ने उसे डांटा तो युवक ने बताया कि उसने कॉल गर्ल को कॉल किया है। नंबर फेस बुक पेज से लिया है।
विज्ञापन
महिला ने फोन काट दिया। आरोप है कि इसके बाद लगातार उसके पास कॉल आ रहे हैं। सभी ने उसे कॉल गर्ल बताया और फेसबुक पर उसकी फोटो होने की भी बात कही। कुछ युवकों ने बताया कि दीपिका नाम की युवती ने उन्हें उनका नंबर दिया है और कॉल गर्ल बताया है।
महिला थाना लिंक रोड पहुंची और दीपिका के खिलाफ शिकायत दी। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर क्राइम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवती की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
व्हॉट्सएप की प्रोफाइल फोटो से छेड़छाड़
महिला ने बताया कि जो फोटो वह व्हॉट्सएप की प्रोफाइल फोटो के रूप में लगाती हैं, उसे एडिट कर उनकी अश्लील फोटो बनाई गईं हैं। साथ ही फेसबुक पर पंजाबी कॉल गर्ल के नाम पर एक पेज भी बनाया गया है, जिसमें महिला की अश्लील फोटो डाली गई हैं।
महिला डिप्रेशन में
बदनामी के डर से महिला डिप्रेशन में हैं। उसके पति ने उसका इलाज शुरू करवा दिया है। उधर, एसओ लिंक रोड राजकुमार यादव ने बताया कि महिला का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है, जिससे जल्द से जल्द आरोपी महिला तक पहुंचा जा सके। हालांकि ज्यादातर कॉल करने वाले युवकों का कहना है कि उन्होंने फेसबुक से नंबर लिया है।