फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The first waiter uniform Gundeः hotel owner beaten again

वर्दी वाले गुंडेः पहले वेटर फिर होटल मालिक को पीटा

Thu, 08 Dec 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मुरादनगर
ब्यूरो, अमर उजाला /मुरादनगर Updated Thu, 08 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
The first waiter uniform Gundeः hotel owner beaten again
अपराध - फोटो : अमर उजाला
फ्री लस्सी नहीं देने पर मुरादनगर थाने की पीसीआर-12 पर तैनात दो सिपाहियों ने एक होटल मालिक और दो वेटरों को पीटा। सिपाही होटल मालिक को पीसीआर में डालकर पीटते हुए एक घंटे तक घुमाते रहे और बाद में थाने में ले जाकर भी पीटा।
विज्ञापन


इस बीच परिजनों ने एमएलसी के पास गुहार लगाई और एमएलसी के हस्तक्षेप के बाद होटल मालिक को छोड़ा गया। सिपाहियों की यह गुंडई होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर एएसपी को मामले की जांच सौंपी है। 
विज्ञापन


महाजनान कालोनी निवासी नवीन गर्ग और विपिन गर्ग दोनों भाई हैं। उनका हाईवे-58 पर असालतनगर गांव के पास अग्रवाल फैमिली के नाम से होटल है। सक्को वाली गली निवासी मोनू और बड़ा मंदिर कस्बा निवासी आशु होटल पर वेटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल संचालक नवीन गर्ग ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:45 बजे मुरादनगर थाने की हाईवे 12 पीसीआर गाड़ी आकर रुकी। पीसीआर में सवार दो सिपाही नीचे उतरे और उन्होंने गाली गलौज कर होटल के बाहर खड़े वेटर मोनू और आशु से मारपीट की।

बाद में काउंटर पर बैठे नवीन गर्ग के पास पहुंचे और कुर्सी से नीचे गिराकर उस पर बर्बरता से लात घूंसे बरसाए। यह देख होटल में अफरातफरी मच गई। बाद में सिपाही पीसीआर में डालकर नवीन गर्ग को अपने साथ थाने ले गए। आरोप है कि इस बीच वह एक घंटे तक गाड़ी में मारपीट कर हाईवे पर घुमाते रहे। 

थाने में भी सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सपा एमएलसी आशु मलिक से गुहार लगाई। बाद में एमएलसी के हस्तक्षेप के बाद थाने से होटल मालिक को छोड़ा गया। 

पीड़ित का कहना है कि डेढ़ माह पहले दोनों सिपाही उसके होटल पर फ्री में लस्सी पीने आए थे, उन्होंने फ्री में लस्सी देने से इनकार कर दिया था। तब वह भुगत लेने की धमकी देकर गए थे। इसी खुन्नस में सिपाहियों ने मंगलवार रात उनके साथ मारपीट की है। 

एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपी सिपाहियों गिरीश यादव और विनीत मलिक को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच की जा रही है।


दूसरी तरफ, आरोपी सिपाहियों का कहना है कि होटल में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। इस सूचना पर वह होटल गए थे। एक व्यक्ति का शराब पीते हुए चालान भी किया था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed