फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The death of the young man from the current, keeping the body put the jam on NH-58

करंट से युवक की मौत, एनएच-58 पर शव रखकर लगाया जाम

Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man from the current, keeping the body put the jam on NH-58
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
राजनगर एक्सटेंशन सोसायटी में करंट लगने से एक युवक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस की कार्रवाई से नाराज और मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने शव को एनएच-58 पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए भीड़ पर लाठियां भांजीं और कई लोगों को दौड़ाकर पीटा। भीड़ के तितर-बितर होने पर करीब एक घंटे बाद जाम खुला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन


मृतक नीरज कुमार (30) पुत्र सुखपाल निवासी शिब्बनपुरा रविदास नगर था। नीरज मजदूरी करता था। उसके भाई दीपक ने बताया कि बुधवार दोपहर नीरज और रामपाल को रमते राम रोड स्थित लेबर चौक से आबिद और आदिल उर्फ जावेद बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उनसे राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी सोसायटी के एमजीआई ब्लॉक  की निर्माणाधीन बिल्डिंग में सफाई करा रहे थे। इसी दौरान जब नीरज और रामपाल ने लोहे का एक पाइप को उठाया तो वह ऊपर से जा रहे विद्युत तारों में टकरा गया।

इससे दोनों को करंट लगा और वे गंभीर रूप से झुलस गए। आदिल और आबिद दोनों को कैलाश अस्पताल ले गए जहां नीरज को मृत घोषित कर दिया गया जबकि रामपाल का उपचार चल रहा है। 

अस्पताल में दोनों को भर्ती कराने के बाद आबिद और आदिल भाग निकले। देर शाम अस्पताल से आए मीमो से सिहानी गेट पुलिस को हादसे के बारे में पता चला। उन्होंने नीरज के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे और बाद में थाने आकर आदिल-आबिद के खिलाफ तहरीर दी।

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ कैलाश अस्पताल के सामने एनएच-58 पर नीरज का शव रखकर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि पुलिस ने उनकी न तो रिपोर्ट दर्ज की है और न ही प्रशासन की ओर से मुआवजे की घोषणा हुई है।

सूचना पर सिहानी गेट एसएचओ डालचंद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया मगर गुस्साए लोगों ने जाम नहीं खोला। गुस्साए लोगों का कहना था कि वे तब तक न तो जाम खोलेंगे और न ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देंगे, जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती है।

पुलिसकर्मियों के आश्वासन के बाद भी लोग जाम नहीं खोल रहे थे। इसके बाद सीओ द्वितीय मनीष मिश्र कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान दिल्ली से मेरठ जाने वाले रूट पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग चुका था।

पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए भीड़ पर लाठियां फटकारीं। भीड़ तितर-बितर हुई तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ने मृतक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने रात में ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस उस बिल्डर की भी तलाश कर रही है, जिसकी बिल्डिंग में काम चल रहा था।

परिवार में कोहराम, बच्चे भी शव देखकर बिलखने लगे
नीरज के परिवार में पत्नी लोकेश और दो बेटे अश्विन (6) व माटुल (3) हैं। लोकेश का रो-रो कर बुरा हाल है। लोग उसे ढांढस बंधा रहे हैं। दूसरी तरफ, मासूम बच्चों ने भी जब पिता का शव देखा तो वे भी पापा-पापा कहकर बिलखने लगे।


एक घंटे में लगा पांच किलोमीटर तक लंबा जाम
इस दौरान करीब करीब एक घंटे में पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारों के बीच एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे पुलिसकर्मियों ने रास्ता बनाकर निकलवाया। जाम की वजह से ऑफिस जाने वालों को भी दिक्कत हुई। जाम कैलाश अस्पताल ले लेकर हिंडन पुल तक लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed