फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The attacker was riding in stolen car

रावली रोड शूटआउटः चोरी की कार में सवार थे हमलावर

Sat, 27 Aug 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर। Updated Sat, 27 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
The attacker was riding in stolen car
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 रावली रोड पर बृहस्पतिवार रात हुए शूटआउट में पुलिस के हाथ खाली हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीम गठित की गईं हैं। इस मामले में दरोगा, सिपाही और पीड़ित की तरफ से अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


वारदात में प्रत्युत कार बदमाशों ने मसूरी थानाक्षेत्र से 21 मई को चोरी की थी। यह कार बाबू खान निवासी रामपुर की है। सूत्रों की मानें तो कार पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी है।
विज्ञापन

 
पीड़ित अंकुर सिंघल, पुलिस की हाईवे -11 के सिपाही राजवीर सिंह और चुंगी नंबर तीन चौकी प्रभारी पंकज यादव ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात राकेश पांडे ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए कई टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल पर पुलिस पिकेट और बैरिकटिंग लगा दी गई है। टेलीफोन एक्सचेंज के पास बढ़ती अपराधिक वारदात को देखते हुए लोगों ने पुलिस चौकी या चेकपोस्ट बनवाने की मांग की है।

बता दें कि बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे रावली रोड टेलीफोन एक्सचेंज के पास लग्जरी कार में सवार 4-5 बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार सवार सराफा व्यापारी शाहबाज और क्राकरी व्यापारी अंकुर सिंघल निवासी सक्को वाली गली को बंधक बना लिया था।

इसी बीच गश्त करती पुलिस की हाईवे-11 मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को देख बदमाश फायरिंग करते कार में सवार होकर रावली की ओर भागने लगे थे। बदमाशों की गोली पैर में लगने से सिपाही प्रवीण घायल हो गया था।

पीछा करने पर बदमाश काकड़ा गांव के हनुमान मंदिर के पास कार छोड़कर फरार हो गए थे। बदमाशों की तलाश में कई थानों पुलिस ने रात में ग्रामीणों के साथ काबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।  


हाईवे पर अबूपुर के पास देखी कार
पीड़ित अंकुर और शाहबाज ने बताया कि मेरठ से लौटते वक्त हाईवे पर अबूपुर के पास कार को अपनी कार से आगे देखा था। सड़क के बीच में कार चल रही थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed