फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The arrest of seven billion rigging

सात करोड़ की हेराफेरी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 29 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 29 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
The arrest of seven billion rigging
अपराध - फोटो : अमर उजाला
बैंक से लोन लेकर करीब सात करोड़ रुपये की हेराफेरी करने वाले एक ठग को कविनगर पुलिस ने राजनगर सेंट्रल पार्क से गिरफ्तार किया है। उसने बैंक की नकली एनओसी बनाकर हेराफेरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


 पकड़ा गया आरोपी विकास नरूला है। वह राजनगर सेक्टर आठ में 19 नंबर कोठी में परिवार के साथ रहता है। विकास और उसके भाई नवयुग मार्किट में एलजी का एक शोरूम चलाते हैं। विकास ने 2014 में कैपिटल फर्स्ट इंडिया सेमी गवर्नमेंट बैंक से अपनी राजनगर सेक्टर आठ स्थित कोठी को गिरवी रखकर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का लोन लिया था।
विज्ञापन


इसके बदले बैंक को सात लाख रुपये महीना किस्त देना तय हुआ था। विकास ने बैंक को चार माह तक तो किस्त दी, इसके बाद उसने 2015 में इसी कोठी को दोबारा बेचते हुए बैंक की फर्जी एनओसी और एक लेटर पैड पर लिखा कि बैंक का केवल 50 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कविनगर एसएचओ ने बताया कि विकास ने यह कोठी नवयुग मार्केट निवासी शिवकुमार और उनकी पत्नी को ज्वाइंट एग्रीमेंट कर दो करोड़ 56 लाख रुपये में बेच दी। शिवकुमार को पता चला कि कोठी के बदले विकास ने पहले ही लोन ले रखा है, तो उसने कविनगर थाने में विकास, विजय, ज्योति और प्रेमरानी के खिलाफ 16 जुलाई को केस दर्ज कराया था। तीन आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed