फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tax Lawyer gets life threat on phone from monu pakistani bobby pakistani ask ransom

फोन पर धमकी: मोनू पाकिस्तानी बोल रहा हूं... लाश का भी पता नहीं चलेगा, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Sat, 04 Dec 2021 09:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Dec 2021 09:43 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि,  30 नवंबर की मीटिंग में उन्हें कुर्सी मारने की कोशिश भी की गई। पूर्व में मित्रता होने के कारण उन्होंने शिकायत नहीं की।

विज्ञापन
Tax Lawyer gets life threat on phone from monu pakistani bobby pakistani ask ransom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

गाजियाबाद के महिंद्रा एनक्लेव निवासी कर अधिवक्ता प्रदीप कुमार को फोन पर, घर आकर धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले दो लोग खुद को बॉबी पाकिस्तानी व मोनू पाकिस्तानी बता रहे हैं, जबकि तीसरे को वह जानते हैं। धमकी की कॉल रिकॉर्ड कर पीड़ित अधिवक्ता ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


महिंद्रा एनक्लेव निवासी प्रदीप कुमार ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कर अधिवक्ता हैं और दो बार टैक्सेशन बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका कहना है कि बार से जुड़े कुछ लोगों ने वित्तीय घोटाला किया हुआ है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि घोटाले को उजागर करने पर लैंडक्राफ्ट सोसायटी निवासी सुंदर कुमार शर्मा व उनके कुछ साथी उनसे रंजिश रखने लगे। इसके चलते 26 अगस्त, 8 अक्तूबर और 30 नवंबर को मीटिंग में उनसे अभद्रता व मारपीट की कोशिश की गई। 30 नवंबर की मीटिंग में उन्हें कुर्सी मारने की कोशिश भी की गई। पूर्व में मित्रता होने के कारण उन्होंने शिकायत नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर धमकी

प्रदीप कुमार का कहना है कि बुधवार शाम 8.44 बजे से लेकर 9.41 बजे तक उन्हें सुंदर कुमार शर्मा के अलावा बॉबी पाकिस्तानी और मोनू पाकिस्तानी नाम के लोगों ने फोन पर उन्हें धमकी दी। कहा कि वह गाजियाबाद के डॉन हैं। अब वह उन्हें जीने नहीं देंगे।

कोई हिमायती हो तो उसे भी बुला लो। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने धमकी भरी कॉल रिकॉर्ड कर ली। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि सुंदर शर्मा, बॉबी पाकिस्तानी और मोनू पाकिस्तानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed