फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Syria hit several cars, remaining incidents

कई कारों पर मारा सरिया, बची वारदात

Wed, 24 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Wed, 24 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Syria hit several cars, remaining incidents
अपराध - फोटो : अमर उजाला

गंगनहर कांवड़ मार्ग पर वाहनों में सरिया मारकर लूटपाट करने वाले गिरोह ने आतंक मचा रखा है। मंगलवार रात को गिरोह ने कई कारों पर सरिया मारकर उनके शीशे तोड़ दिए।

विज्ञापन


हालांकि कारों के नहीं रुकने के कारण बदमाश वारदात करने में कामयाब नहीं हो सके। सूत्रों का कहना है कि सूचना के एक घंटे बाद पुलिस हरकत में आई और बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


आसपास के गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर लाइट की व्यवस्था नहीं होने और गश्त न होने से लुटेरे बेखौफ हैं।मुरादनगर से हरिद्वार मंगलौर तक जाने वाले गंगनहर कांवड़ मार्ग पर तीन दिन पहले ही पुलिस ने फौजी दंपति की मदद से राहगीरों से लूटपाट कर रहे दो बदमाशों को पकड़ा था। बावजूद इसके निवाड़ी पुलिस इस मार्ग पर सक्रिय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच सरिया मारकर लूटपाट करने वाले गिरोह के बदमाश गंगनहर कांवड़ मार्ग पर सक्रिय रहे। निवाड़ी गंगनहर पुल से सौंदा पुल के बीच बदमाशों ने तीन-चार कारों पर सामने से सरिया मारा, जिससे कारों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। मगर कार सवारों के मौके पर नहीं रुकने से बदमाश वारदात करने में असफल रहे।

सीओ देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सौंदा गंगनहर पुल के पास तैनात पुलिस कर्मियों को एक कार चालक ने सूचना दी। इसके बाद तत्काल सूचना प्रसारित कर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया और खेतों में कॉम्बिंग की गई मगर सुराग नहीं लग सका।


उधर, पतला कस्बे के चेयरमैन केपी चौधरी, निवाड़ी चेयरमैन राजकुमार वर्मा, सतेंद्र त्यागी, देवेंद्र चौधरी आदि ने पुलिस अधिकारियों से मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed